Kangra. कांगड़ा। कांगड़ा जिला की खोली पंचायत के वार्ड सिंबल खोला में सडक़ किनारे नवजात बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सैर को निकले लोगों ने कुत्तों की हरकत को नोटिस किया तो कुत्ते जमीन को खोद रहे थे, जब वहां जमीन को खोदा गया, तो वहां से एक सफेद रंग की पोटली सामने आई। गांव वासियों ने इसकी सूचना तुरंत कांगड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोटली को खोला तो उसमें नवजात बच्चे का शव पाया गया। नवजात शव को देखकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। पुलिस ने नवजात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है व पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है।