Chamba. चंबा। मंगला पंचायत की ओडरा खड्ड में गत रोज नहाते वक्त डूबकर लापता वीरेंद कुमार का शव पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने गुरुवार को स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से बरामद कर लिया है। दोपहर बाद वीरेंद्र के शव का मेडिकल कालेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। उपमंडलीय प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को पच्चीस हजार रूपए की फौरी राहत प्रदान कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि गत रोज ओडरा खडड में चुराह उपमंडल के चरडा क्षेत्र नितेश पुत्र ओम द्गकाश वासी गांव भूलीण डाकघर चरडा और वीरेंद्र पुत्र दुर्गाराम वासी गांव उथार डाकघर चरड़़ा तहसील चुराह जिला चंबा नहाते वक्त डूब गए थे। पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने खडड में डूबे नितेश का शव बीते रोज ही बरामद कर लिया था, लेकिन वीरेंद्र का कोई पता नहीं चल पाया था। गुरुवार को पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने दोबारा से स्थानीय व एनएचपीसी के गोताखोरों के सहयोग से खडड में डूबे वीरेंद्र की तलाश आरंभ की। इस दौरान स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से वीरेंद्र के शव को तलाशने में सफलता हासिल कर ली।