रमेश के गीतों पर नाचे दर्शक

Update: 2026-06-20 12:26 GMT
Bhuntar. भुंतर। जिला स्तरीय ऐतिहासिक भुंतर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या बेहद भव्य और यादगार रही। मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में उपस्थि रहे। मेला कमेटी द्वारा मुख्य अतिथि का वहां पहुंचने पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप के साथ भव्य स्वागत किया गया। मेले की अंतिम संध्या का मुख्य आकर्षण हिमाचल के मशहूर स्टार कलाकार रमेश ठाकुर रहे, जिन्होंने मंच पर आते ही अपनी सुरीली आवाज और बेहतरीन कुल्लवी नाटियों से पूरे पंडाल को झूमने पर
मजबूर कर दिया।


रमेश ठाकुर के एक से बढक़र एक पहाड़ी गीतों पर दर्शक देर रात तक पंडाल में थिरकते नजर आए। स्टार कलाकार के अलावा सांस्कृतिक संध्या में घाटी के कई नामी और उभरते हुए स्थानीय कलाकारों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत पीडमोंट स्कूल के बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति से हुई। इसके बाद शरणहुली महिला मंडल ने पारंपरिक वेशभूषा में लोक नृत्य पेश कर वाहवाही लूटी। मंच पर ताशी ठाकुर म्यूजिकल ग्रुप, लेख राज नाटी बॉयज और भूपेंद्र कश्यप म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने पहाड़ी और आधुनिक संगीत का ऐसा फ्यूजन पेश किया कि पूरा भुंतर शहर संगीत के माहौल में डूब गया।
Tags:    

Similar News