लखीमपुर खीरी में नाबालिग के साथ दरिंदगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
भीरा पुलिस को मिली सफलता
Lakhimpur Kheri. लखीमपुर खीरी। जनपद खीरी में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में थाना भीरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष भीरा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 244/2025 धारा 137(2)/87/64 बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित विकास पुत्र राम सागर, निवासी ग्राम राधनपुरवा, पोस्ट पडरिया तुला, थाना भीरा, जनपद खीरी को मुड़िया चौराहा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम: उ0नि0 ब्रजेश कुमार सिंह, हे0का0 अनुज कुमार यादव, का0 मोहित कुमार, पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर एक सकारात्मक संदेश गया है।