देवास। बीती रात एबी रोड स्थित ओवर ब्रिज पर भयानक सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर घायल हो गई जिसका जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार इंदौर से देवास आ रहे हैं। बाइक सवार दंपत्ति रेवसिंह और उनकी पत्नी काली बाई का एबी रोड स्थित ओवर ब्रिज पर एक्सीडेंट हो गया। जिसके बाद वहां से गुजर रहे शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां जिला अस्पताल में रेव सिंह पिता सिखदार की मौत हो गई। वही पत्नी काली बाई का गंभीर घायल होने के चलते उपचार जारी है। वही मृतक का शव पीएम कर परिजनों को सौंपा गया। बताया जाता है कि रेव सिंह मूल रूप से उदय नगर क्षेत्र का रहने वाला है। देवास में मजदूरी का काम करता है। कल वह ओर उसकी पत्नी दोनों अपनी बहन के वहां इंदौर गये था। बीती रात आते वक्त एबी रोड स्थित ओवर ब्रिज पर एक्सीडेंट हो गया। रेवसिंह की एक 4 वर्षीय ओर एक 3 वर्षीय दो पुत्रियां है पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।