हरदोई। हरदोई जिले के बिलग्राम कन्नौज रोड पर तेरवाकुल्ली के चपरतला पुलिया के पास अज्ञात वाहन और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बच्चा समेत मां की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसको जिला अस्पताल कन्नौज भेज दिया गया है।
बिलग्राम कन्नौज रोड पर चपरतला पुलिया के पास तेरवा कुल्ली से ऑटो सवारी भरकर कन्नौज जा रहा था। कन्नौज की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन की ऑटो में आमने-सामने टक्कर होने से ऑटो सवार माधौगंज थाना क्षेत्र के निवासी जितेंद्र पाल की पत्नी रेनू देवी व उसका पुत्र यस की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मल्लावा कोतवाल शेषनाथ सिंह को दी गई।
राघोपुर चौकी इंचार्ज बालेंद्र मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कन्नौज भिजवाया। घायल के आधार कार्ड से धीरज शर्मा मियागंज कन्नौज का निवासी है। जितेंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ दिल्ली जा रहा था। तेरवा कुल्ली से ऑटो पर बैठकर कन्नौज जा रहा था। तभी तेरवा कुल्लू से आगे चपरतला पुलिया पर ऑटो के ओवरटेकिंग करने के कारण सामने से आ रहे। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें जितेंद्र निवासी मानीमऊ , तपनौर थाना माधोगंज की पत्नी उसके बच्चे की मौत हो गई। जितेंद्र ने घरवालों को सूचित करके अपने निजी वाहन को बुलाकर अस्पताल गए। वहीं एंबुलेंस से धीरज शर्मा व एक अज्ञात को कन्नौज जिला अस्पताल भेजा गया। कोतवाल से सोना सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों ने शव को अपने घर ले गए हैं। घटना की जानकारी माधौगंज में पुलिस को दे दी गई है।
Tags: