टेंपो चालक की गोली मारकर हत्या

गोली मारकर हत्या

Update: 2025-09-24 02:04 GMT

Uttar Pradesh: घर से टेंपो लेकर निकले चालक की टेंपो में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक व सीओ मोहम्मदाबाद समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल से तीन खोखे बरामद हुए हैं।

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव न्यामतपुर सरैया निवासी कुंवरपाल सिंह यादव का पुत्र पुष्पेंद्र यादव (23) टेंपो चालक था। मंगलवार सायं करीब छह बजे पुष्पेंद्र घर से यह कहकर निकला कि वह पुठरी गांव जा रहा है। सायं करीब 6.40 बजे नवाबगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर-नवादा संपर्क मार्ग पर गोलियों की तड़तड़ाहट ग्रामीणों को सुनाई दी। ग्रामीण एकत्र होकर घटनास्थल पर गए तो पुष्पेंद्र का शव चालक सीट पर औंधे मुंह लटका पड़ा था। उसके कपड़े फटे हुए थे।

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे। जानकारी पर क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा व फॉरेसिंक टीम के साथ ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सायं करीब 9.50 बजे पुलिस अधीक्षक आरती सिंह घटनास्थल पर पहुंचीं। फॉरेसिंक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए।

 

Tags:    

Similar News

null