तेजस्वी यादव ने पंचायत प्रतिनिधियों के लिए पेंशन योजना लागू करने का किया ऐलान

Update: 2025-10-26 09:45 GMT

पटना। बिहार में सभी राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुटे हैं. इसी क्रम में बीते दिनों से रैलियों का दौर जारी है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आज 4 जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इसी बीच तेजस्वी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंचायत प्रतिनिधियों के लिए पेंशन योजना लागू करने बड़ा ऐलान किया है. साथ ही आरजेडी नेता ने मेहनतकश लोगों जैसे- कुम्हार, लोहार, बढ़ई जैसे तबके के लिए हम सरकार में आए तो 5 लाख की ब्याज मुक्त आर्थिक मदद देने की भी घोषणा की है.

कटिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'जब हम लालू यादव और राबड़ी देवी के नेतृत्व में सत्ता में थे, तब आरएसएस की हिम्मत नहीं हुई कि बिहार में आकर बवाल मचाए. हमने कभी घुटने नहीं टेके.'

उन्होंने दावा किया कि लालू यादव हमेशा भाजपा से लड़ते रहे और हम भी लड़ रहे हैं. अगर भाजपा किसी से डरती है तो वो लालू यादव हैं. मैं वादा करता हूं कि वे जो वक्फ कानून लाए हैं- सत्ता में आते ही मैं उसे कूड़ेदान में फेंक दूंगा.  

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने तेजस्वी के हर घर में सरकारी नौकरी दिए जाने के दावे का जिक्र करते हुए कहा कि नौकरी के बदले जमीन योजना’ के तहत तेजस्वी यादव के मुताबिक उनकी सरकार बनने पर हर एक घर से अगर एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी, तब तो पूरे बिहार की सारी जमीन पर बैनामा उनके परिवार का हो जाएगा.

Tags:    

Similar News

null