तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव पर भड़के तेज प्रताप, दे दी चेतावनी

Update: 2021-08-20 13:03 GMT

लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में क्या सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है? ये सवाल एक बार फिर उठने लगा है. दरअसल, तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ ही मोर्चा खोला है. तेज प्रताप शुक्रवार को तेजस्वी यादव (Tejasvi yadav) से मिलने पहुंचे थे. लेकिन उनकी तेजस्वी से बातचीत नहीं हो पाई. इसके बाद तेज प्रताप तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव पर भड़क गए. तेज प्रताप ने ये तक कह दिया कि उनके और तेजस्वी के बीच में आने वाले संजय यादव कौन होते हैं.

तेज प्रताप ने कहा, मैं तेजस्वी से मिलने आया था, जैसे ही बात शुरू हुई, संजय यादव बीच में रोककर उन्हें लेकर चले गए. वो कौन है हमारे बीच में आने वाला? तेज प्रताप ने कहा, वे अब पार्टी दफ्तर में ही जनता दरबार लगाएंगे. तेज प्रताप ने कहा कि जो लोग पार्टी को बदनाम कर रहे हैं, दूसरों को आगे बढ़ने से रोक रहे हैं और जल रहे हैं, उनसे वे नाराज हैं. इससे पहले तेज प्रताप ने गुरुवार को ट्वीट किया, जिस प्रवासी सलाहकार के इशारों पर पार्टी चल रही है, वे हरियाणा में अपने परिवार से किसी को सरपंच नहीं बनवा सकता. वो खाक मेरे अर्जुन (तेजस्वी) को मुख्यमंत्री बनाएगा ..वो प्रवासी सलाहकार सिर्फ लालू परिवार और राजद में मतभेद पैदा कर सकता है.



Tags:    

Similar News