नाबालिग लड़की ने छेड़छाड़ से आहत होकर जहर खाया, हुई मौत

जानें पूरा मामला.

Update: 2023-03-20 07:56 GMT
सहारनपुर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना जनकपुरी अंतर्गत एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई जिससे आहत होकर लड़की ने जहर खा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के संबंध में पीड़िता के पिता से शिकायत प्राप्त हुई थी।
शुरूआती पूछताछ में पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि, आरोपी युवक उनके ही पड़ोस का रहने वाला है, जो आए दिन किशोरी के साथ छेड़खानी करता था। युवक पीड़िता को काफी परेशान कर रहा था, जिसका किशोरी ने कई बार विरोध किया, लेकिन आरोपी युवक नहीं माना।
तंग आकर लड़की ने शनिवार को जहर खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
एएसपी ने कहा, शिकायत के आधार पर आरोपी सुहैल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की उकसाने, छेड़छाड़ और पॉक्सो अधिनियम की उचित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आगे जांच की जा रही है।
एएसपी ने कहा कि आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए संबंधित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
Tags:    

Similar News