तकनीकी शिक्षा मंत्री ने छात्रों से किया संवाद

Update: 2026-06-20 11:24 GMT
Ghumarwin. घुमारवीं। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कपाहड़ा में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए एनसीसीए एनएसएस सहित अन्य गतिविधियों में निरंतर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जीवन में आगे बढऩे के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। ऐसे में विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करते हुए निरंतर कड़ी मेहनत करें। उन्होंने बच्चों को कछुआ और खरगोश की कहानी का अर्थ समझाते हुए कहा कि जीवन में आगे बढऩे के लिए लगातार प्रयासरत रहने पर मुश्किल से मुश्किल लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई सहित अन्य किसी भी कार्य को पूरी लगन, एकाग्रता तथा समर्पण भाव के साथ करने का
आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि हमारा जीवन अनमोल है, इसलिए बच्चे स्वयं को तनाव से दूर रखें तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से योग एवं व्यायाम करें। उन्होंने कहा कि जब वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे, तभी देश और समाज के लिए बेहतर योगदान दे पाएंगे। राजेश धर्माणी ने बच्चों को जंक फूड से दूर रहने तथा अपने आहार में प्राकृतिक एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने पर बल दिया। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छी पुस्तकों का नियमित अध्ययन करने के लिए भी प्रेरित किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चमन लाल ठाकुर, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कर्म सिंह सहित विद्यालय के अध्यापक उपस्थित रहे।विद्यालय के विद्यार्थियों गर्वित, पारस कुमार, मानवी, भूमि ठाकुर, हिमांशु, शानवी ठाकुर, राधिका शर्मा सहित अन्य विद्यार्थियों ने संवाद कार्यक्रम आयोजित करने के लिए तकनीकी शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें न केवल जीवन में आगे बढऩे के लिए बेहतर मार्गदर्शन मिला।
Tags:    

Similar News