टीचर ने डिप्रेशन के चलते कर लिया सुसाइड, परिजनों ने दूसरी पत्नी पर प्रताड़ित करने के लगाए आरोप

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-10-25 01:35 GMT

कोटा शहर के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में एक अधेड़ ने डिप्रेशन के चलते सुसाइड कर लिया। परिजनों ने दूसरी पत्नी पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक राजू शर्मा (52) बसंत विहार के रहने वाले थे, जो सरकारी टीचर थे। कुछ साल पहले ही उन्होंने रिटायरमेंट लिया था।

मृतक के बेटे अविनाश शर्मा ने बताया, 20 दिसंबर 2020 को उसकी मां की मौत हुई थी। मार्च 2021 में दूसरी महिला से शादी की थी। महिला के पति की 15 साल पहले मौत हो चुकी थी। पहले पति से उसके 17 साल का एक बेटा है। महिला कुन्हाड़ी इलाके में सरकारी टीचर है। शादी के दो महीने बाद ही महिला ने दहेज प्रताड़ना का केस महिला थाने में किया। फिर घरेलू हिंसा का केस किया। दोनों मामलों में समझौता कर लिया। तीसरी बार उसने दहेज प्रताड़ना का केस किया। इसमें दो महीने पहले ही कोर्ट ने फैसला दिया। पिता को बरी किया। उसके बाद से महिला उसके पिता पर लेने आने का दबाव बना रह थी।
दीपावली के पहले घर ले जाने का अल्टीमेटम दिया। वो पिता के मोबाइल पर मैसेज करती थी। इससे पिता मानसिक तनाव में आ गए। जो अगस्त 2021 में रिटायर्ड हो गए थे। अविनाश ने बताया कि पिता ने ये बात बताई थी, जिस पर घर में चर्चा हुई कि दीपावली निकलने के बाद बैठकर बात करेंगे। रविवार रात को उन्होंने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। घटना के समय वो उसकी पत्नी व दादा-दादी घर पर थे। सुबह करीब 7 बजे उन्हें उठाने के लिए कमरे में गए तो उनका शव पंखे के कड़े से लटका हुआ मिला। उनका आज ही जन्मदिन था। उनके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने कमरे को लॉक किया है।
दादाबाड़ी थाना सीआई रामभरोसी ने बताया कि सुबह साढ़े 7 बजे सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को नीचे उतार लिया गया था। मृतक के परिजनों ने शिकायत में एक महिला पर आरोप लगाया है। दूसरी शादी के बारे में पता नहीं। मामले की जांच कर रहे है।
Tags:    

Similar News