टैरो राशिफल, 26 नवंबर 2022

Update: 2022-11-26 00:36 GMT

मेष राशि : समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा

मेष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज किस्‍मत आपका साथ देगी और आज का दिन परिवार के साथ खुशी के माहौल में बीतेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएंगे। साथ में कहीं घूमने जाने का प्‍लान बन सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृष राशि : जल्दबाजी में कोई काम न करें

वृष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं आज के दिन आपको दूसरों पर ध्‍यान देने की बजाए अपने काम पर फोकस करने की जरूरत है। अपने क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है, जल्दबाजी से काम करने में आपका नुकसान हो सकता है। यह समय सन्तान के लिए भी हितकारी नहीं है। कोई भी फैसला काफी सोचविचार के बाद लें।

मिथुन राशि : अनावश्यक विवाद हो सकता है

मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज ऐसा कोई काम न करें जिसको करने का आपका मन न हो, क्‍योंकि ऐसे किसी काम को करने में परिणाम बहुत अच्‍छे नहीं होंगे। अनावश्यक विवाद हो सकता है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं। किसी पर भी जरूरत से ज्‍यादा यकीन न करें।

कर्क राशि : स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है

कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आपके लिए आज का दिन काफी मेहनत और दौड़भाग वाला हो सकता है। इस समय आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं, जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे और उनका मन भी प्रसन्‍न होगा।

सिंह राशि : मकान वाहन पर खर्च के योग

सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आप दोस्‍तों और परिवार के लोगों के साथ अधिकांश वक्‍त बिताएंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम या फिर दूसरी पार्टी में जाना पड़ सकता है। परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में सम्बन्धों में गिरावट आ सकती है। मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि : आपके रिश्‍ते बेहतर होंगे

कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आपको हर काम करने से पहले विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। नौकरी, व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतें। कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे और उनके साथ आपके रिश्‍ते बेहतर होंगे।

तुला राशि : संबंध बिगड़ सकते हैं

तुला राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपका दूसरों के साथ एकदम खुशहाली में बीतेगा। शिक्षा प्रतियोगिता तथा संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे, परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है। ऐसा करने से बचें, वरना संबंध बिगड़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि : शांति से अपना दिन बिताएं

वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन किसी प्रकार के विवाद से खुद को दूर रखें और शांति से अपना दिन बिताएं। दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है। खुद को समय के साथ चल रहे बदलावों के साथ बदलें तो लाभ होगा।

धनु राशि : काम में मन नहीं लगेगा

धनु राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए लाभपूर्ण होगा और आप महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं। किसी वजह से आपका मन अपने काम में नहीं लगेगा और दूसरों के काम आपको अधिक पसंद आएंगे। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें।

मकर राशि : गुस्‍से पर काबू रखें

मकर राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए काफी मिलाजुला रहेगा। आज आपका कई समस्याओं या मतभेदों से आमना-सामना होगा जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद हो सकता है। गुस्‍से पर काबू रखें।

कुंभ राशि : किसी से पैसों को लेनदेन न करें

कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन काफी व्‍यस्‍त रहेगा और काम अधिक होने पर भी आपको संतुष्टि रहेगी। नए अवसर आपके सामने आएंगे और यात्रा वांछित परिणाम लाएगी। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। किसी से पैसों को लेनदेन न करें।

मीन राशि : अजनबियों से सावधान रहें

मीन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन कुछ परेशानी और उदासी में बीतेगा। किसी विशेष कार्य की चिंता रहेगी। व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है। आज आपको अपने काम से बाहर भी जाना पड़ सकता है।


Tags:    

Similar News