टैरो राशिफल, 22 मार्च 2023

Update: 2023-03-22 00:38 GMT

मेष राशि: भक्ति के माहौल में रहेंगे

मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज चैत्र नवरात्रि की वजह से सुबह से भक्ति के माहौल में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी भी योजना को बनाएं तो उसे गुप्त रखना अतिआवश्यक है। खर्च की अधिकता के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। मौसम में बदलाव के साथ स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृषभ राशि: जान पहचान बढ़ेगी

वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज रचनात्मक और धार्मिक क्रियाकलापों में हिस्सा लेंगे। कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिससे आगामी समय में ये लोग आपके काम आ सकते हैं। चैत्र नवरात्रि की वजह से घर का माहौल धार्मिक रहेगा और पूरे परिवार के पूजा-अर्चना करेंगे।

मिथुन राशि: आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी

मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज माता की कृपा से आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रूके कार्यों में प्रगति होगी। घर में चैत्र नवरात्रि की वजह से पूजा-अर्चना का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी से बनाया हुआ तालमेल ही आपको वांछित संभल देगा। मित्र के साथ कोई गलतफहमी है तो उसे दूर करेंगे।

कर्क राशि: धार्मिक कार्यक्रमों में मन लगेगा

कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज धार्मिक कार्यक्रमों में मन लगेगा। नौकरी पेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। यदि आप व्यवसायी है तो समय अनुकूल है, कार्य व्यवसाय को गति दे तो वांछित लाभ होगा। संतान के साथ शाम के समय जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।

सिंह राशि: सुख-साधन में वृद्धि होगी

सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज पूरे परिवार के साथ मां दुर्गा की पूजा करेंगे। निवेश व विदेश संदर्भों में अचानक ही कोई सफलता का समाचार मिलेगा। आर्थिक सुविधाओं का उन्नयन, सुख-साधन में वृद्धि और वाह्य लोगों का भी समर्थन हासिल होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ रिश्तों में सुधार आएगा।

कन्या राशि: व्यवसाय लाभदायक रहेगा

कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज चैत्र नवरात्रि की पूजा की वजह से ऑफिस लेट पहुंच सकते हैं। उच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने की बैठक हो सकती हैं। भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बनाएंगे।

तुला राशि: सेहत का ध्यान रखें

तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कामकाज में वांछित गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। क्रीड़ा व शैक्षिक क्षेत्रों में किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे। संतान से खुशी का समाचार मिलेगा। बच्चों के साथ पास के किसी मेले में शामिल हो सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि: मानसिक तनाव बचें

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज नए कार्य या व्यवसाय से जुड़ सकते हैं। पूंजी निवेश से पहले कंपनी की वैधता निजी स्तर पर जांच लें, अन्यथा हानि हो सकती है। व्यावसायिक ऊंच-नीच, घरेलू कलह व सामंजस्यता की कमी के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है।

धनु राशि: कार्य व्यवसाय प्रारंभ करेंगे

धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज नवीन कार्य व्यवसाय प्रारंभ करेंगे। अपने सामाजिक जीवन में मित्रों के साथ निजी या गुप्त रहस्यों का हल निकाल सकते हैं। आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन दान-पुण्य के कार्यों में मन लगेगा। लव लाइफ वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

मकर राशि: अध्यात्मिक उन्नति होगी

मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपकी आय अच्छी बने रहने के आसार हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नवरात्रि में अध्यात्मिक उन्नति होगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय सोच विचारकर ही लें। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मजबूती आएगी और कामकाज में अपनी सहेत का ध्यान रखें।

कुंभ राशि: स्वास्थ कुछ नरम रहेगा

कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। घर का माहौल आनंदमय रहेगा। साथ ही अटका हुआ धन थोड़ी मेहनत करने के बाद मिल सकता है। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ कुछ नरम रहेगा, इसलिए खान-पान पर ध्यान दें।

मीन राशि: घर में धार्मिक माहौल रहेगा

मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज पूरे परिवार के साथ पूजा-अर्चना करेंगे। चैत्र नवरात्रि की वजह से घर में धार्मिक माहौल रहेगा। आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में व्यस्तता बनी रहेगी। वैक्टीरिया व संक्रमित रोगो से बचना चाहिए।(राधाबल्लभ मिश्र)

Tags:    

Similar News

-->