मेष राशि: खर्चों पर नियंत्रण रखें

मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज दिनचर्या काफी कार्यों की वजह से व्यस्त रह सकती है। आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। मित्रों के साथ कहीं धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बना सकती है।

वृषभ राशि: आपसी प्रेम बना रहेगा

वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज घरेलू माहौल अनुकूल बना रहेगा और पारिवारिक सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहेगा। जो लोग धन संबंधी या वित्तीय सहायता पाना चाहते हैं, उनके लिए भी समय बहुत अच्छा है। नए कार्य की शुरुआत करने के लिए माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि: बहार के खाने से बचें

मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि अगर आप नौकरी खोज रहे रहें तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त होगी। अति लोभ से बचें, बहार के खाने से बचें। व्यापार में नई योजनाओं को लागू करने का समय अच्छा है, जिसको लेकर कर्मचारियों से भी बातचीत हो सकती है।

कर्क राशि: मन प्रसन्न रहेगा

कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुश मिजाज माहौल में बीतेगा। जो आपको नई उर्जा व स्फूर्ति से भर देगा। परिजनों के साथ आप कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि: प्रभाव में वृद्धि होगी

सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज नौकरी पेशा जातकों के प्रभाव में वृद्धि होगी और अधिकारियों के साथ जरूरी मीटिंग भी करेंगे। आप इस समय को अपनी बुद्धि के इस्तेमाल अपने पक्ष में कर पाएंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल है, थोड़ी मेहनत करने पर सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि: नए अवसर प्राप्त होंगे

कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज अविवाहितों के लिए विवाह के नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है वे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर में धार्मिक माहौल रहेगा और धार्मिक आयोजन करवाने की योजना बना सकते हैं।

तुला राशि: सहकर्मी सहयोग करेंगे

तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे। नौकरी पेशा जातक आमदनी में बढ़ोतरी के लिए अन्य मार्ग की तलाश करेंगे और सहकर्मी सहयोग करेंगे।

वृश्चिक राशि: काम में लापरवाही ना बरतें

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज प्रेम संबंधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें अन्यथा मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भविष्य की योजनाएं बहुत सूझबूझ कर बनाएं। पिता के सहयोग से कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

धनु राशि: संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे

धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आजीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक हो सकता है इसलिए आलस्य को त्याग कर कार्यों में सक्रिय रहें। भाइयों के साथ व्यापर विस्तार की बातचीत करेंगे।

मकर राशि: अटके कार्य पूरे होंगे

मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से भी लाभ हो सकता है। मित्रों की सहायता से अटके कार्य पूरे होंगे और मदद के लिए भी तैयार रहेंगे।

कुंभ राशि: समाज में सम्मान बढ़ेगा

कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज नए कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के अच्छा समय है। सामाजिक कार्यों में शामिल होने से आपके कई कार्य पूरे होंगे और समाज में सम्मान भी बढ़ेगा।

मीन राशि: स्वास्थ्य का ध्यान रखें

मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है, बातचीत से मामले को सुलझाने का प्रयास करें। ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है। कामकाज और घरेलू मामलों की वजह से स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है।(राधाबल्लभ मिश्र)


Tags: