टैरो राशिफल, 23 फरवरी 2022

Update: 2022-02-23 00:35 GMT

मेष: पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। अत्यधिक परिश्रम व अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

वृषभ: आपको अपने मित्रों एवं सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे। उदर संक्रमण, पाचन संस्थान के रोग परेशान कर सकते हैं।

मिथुन: यात्रा के दौरान किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस समय जब आप अपने जीवन के संघर्ष के दौर से गुजर रहे होंगे तो अधिक परिश्रम करने से आपकी सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है।

कर्क: प्रत्यक्ष रुप में शत्रुओं से परेशानी होगी, सोच समझकर कार्य की रुपरेखा तय करें। करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।

सिंह: पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिलेंगे। राजकीय कार्यो में सफलता हाथ लगेगी। नित्य नई-नई कठिनाइयों के कारण परेशानी हो सकती है।

कन्या: विदेश व निवेश संदर्भों में अचानक ही लाभ होगा। तमाम परेशानीयों के बावजूद भी आपके मित्र आपका साथ देंगे। उदर विकार, कमर दर्द से प्रभावित हो सकते हैं।

तुला: आजीविका संबंधी मूलभूत समस्या का स्थायी समाधान मिलना संभव है। जीवनसाथी के प्रति कुछ उदासीनता के भाव उत्पन्न हो सकते हैं।

वृश्चिक: किसी भी योजना को बनाएं लेकिन उसे गुप्त रखना अतिआवश्यक है। खर्च की अधिकता के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु: रचनात्मक क्रिया कलापों में हिस्सा लें। कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिससे आगामी समय में ये लोग आपके काम आ सकते हैं।

मकर: आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रूके कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी से बनाया हुआ तालमेल ही आपको वांछित सम्भल देगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

कुंभ: नौकरी पेशा लोगों को पद व प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। यदि आप व्यवसायी है तो समय अनुकूल है, कार्य व्यवसाय को गति दे तो वांछित लाभ होगा।

मीन: निवेश व विदेश संदर्भों में अचानक ही कोई सफलता का समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक सुविधाओं का उन्नयन होगा और सुख साधन में वृद्धि होगी। वाह्य लोगों का भी समर्थन हासिल होगा।(राधाबल्लभ मिश्र)

Tags:    

Similar News