Nahan. नाहन। माता पदमावती कालेज ऑफ नर्सिंग नाहन द्वारा विश्व टीबी दिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम एवं नाटक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने टीबी की बीमारी के प्रमुख लक्षणों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दो हफ्तों से अधिक समय तक खांसी रहना, लगातार बलगम वाली खांसी, वजन घटना, बुखार आना और अत्याधिक पसीना आना इसके प्रमुख लक्षणों में शामिल हैं। इस अवसर पर जागरूक किया गया कि लोगों को धूम्रपान से बचना चाहिए, खांसते और छींकते समय मुंह और नाक को ढकना चाहिए, मास्क का प्रयोग करना चाहिए। इस दौरान कालेज के अध्यक्ष अनिल जैन ने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयास जागरूकता में सहायक सिद्ध होंगे।