दहेज में क्रेटा की जगह स्विफ्ट कार मिली…भड़के दुल्हन के परिजनों ने बारात को बनाया बंधक, फिर…

बुलंदशहर: निकाह में क्रेटा कार न मिलने पर दूल्हे ने निकाह से साफ इनकार कर दिया। इससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने पूरी बारात को बंधक बना लिया। आधी रात में साढ़े 12 लाख देने पर लड़की पक्ष शांत हुआ। बारात करीब दस घंटे तक बंधक बनी रही। थाना पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया …

Update: 2023-12-21 21:30 GMT

बुलंदशहर: निकाह में क्रेटा कार न मिलने पर दूल्हे ने निकाह से साफ इनकार कर दिया। इससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने पूरी बारात को बंधक बना लिया। आधी रात में साढ़े 12 लाख देने पर लड़की पक्ष शांत हुआ। बारात करीब दस घंटे तक बंधक बनी रही। थाना पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। गाजियाबाद के थाना भोजपुर के गांव कलछिना निवासी युवक का रिश्ता अगौता थाना क्षेत्र के गांव बागवाला निवासी युवती के साथ हुआ था।

बताया जाता है कि युवक बारात लेकर गांव आ गया और सभी ने दावत खाई। दोपहर करीब तीन बजे मौलाना ने निकाह पढ़ने के लिए दूल्हे को बुला लिया। मौलाना ने निकाह में लड़की पक्ष द्वारा दिए जा रहे दान दहेज की लिस्ट पढ़नी शुरू दी। मौलाना ने दहेज में स्विफ्ट कार देने की घोषणा की तो दुल्हा बिफर पड़ा। दूल्हे ने क्रेटा कार की डिमांड की। मांग पूरी न होने पर निकाह करने से इंकार कर दिया। इस बात से लड़की पक्ष नाराज हो गया और उन्होंने दूल्हे और बिचौलिए को खरी-खोटी सुनाते हुए पूरी बारात को बंधक बना लिया।

लड़की पक्ष का कहना था कि जितना निकाह में खर्च हुआ है उतना पैसा अभी चाहिए। पंचों ने निकाह में साढ़े 17 लाख रुपये का खर्चा होने की बात कही। रात 12 बजे दूल्हे पक्ष ने साढ़े 12 लाख रुपये लौटाए, तब जाकर करीब 10 घंटे बाद बारात और दूल्हा बंधनमुक्त किए गए। दूल्हे को बगैर दुल्हनिया लौटना पड़ा। बाद में लड़की पक्ष ने पास के ही गांव से बारात बुलाकर लड़की को विदा कर दिया। इंस्पेक्टर अगौता संदीप मलिक ने बताया कि इस बाबत थाने में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कारवाई की जाएगी।

दूल्हा और पूरी बारात आधी रात तक शमियाने के नीचे बैठे रहे। वार्ताओं का दौर चलता रहा। तय हुआ कि निकाह की तैयारियों में लड़की पक्ष के साढ़े 17 लाख रुपये खर्च हुए हैं। लड़का पक्ष इस खर्चे की भरपाई करेगा। इस पर लड़के पक्ष ने साढ़े 12 लाख रुपये हाथों हाथ लौटा दिए। पांच लाख रुपये की एवज में लड़के पक्ष ने अपनी एक कार और कुछ जेवरात गिरवीं रखे हैं। जब वह पांच लाख रुपये लड़की पक्ष को दे देंगे, तब ये सामान उनसे वापस ले जाएंगे।

Similar News

-->