सीएम बनने के बाद पहली बार कुटलैहड़ आ रहे सुखविंद्र सुक्खू

Update: 2024-04-03 11:40 GMT
ऊना। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू चार अप्रैल को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। लोकसभा के साथ-साथ कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री का यह दौरा अहम माना जा रहा है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री भी साथ रहेंगे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक शर्मा ने ऊना मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता करते हुए दी। विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहली बार कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं। चार अप्रैल को क्षेत्र के समूर कलां में मुख्यमंत्री भारी जनसभा को संबोधित संबोधित करेंगे।
उन्होंने कहा कि जनसभा के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री को निमंत्रण भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को स्थिर रखने में मुख्यमंत्री के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री का भी अहम रोल रहा है। अब कुटलैहड़ विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए दोनों की जुगलबंदी अहम रोल अदा करेगी। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में लंबे अरसे के बाद कांग्रेस की जीत हुई थी, लेकिन विधायक ने पार्टी के साथ-साथ जनता से धोखा किया। जिसके चलते कुटलैहड़ की जनता में रोष है। उन्होंने कहा कि जनसभा में बागी विधायक द्वारा मुख्यमंत्री पर लगाए गए सभी आरोपों की पोल खोली जाएगी। कुटलैहड़ में कांग्रेस एकजुट है और आने वाले उपचुनाव में एकजुटता के साथ कांग्रेस पुन: जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के बाद कांग्रेस सरकार मजबूत होगी। जहां मौजूदा समय में अभी सरकार के पास 34 विधायक है, वहीं उपचुनाव के बाद सरकार के पास विधायकों की संख्या बढकर 40 हो जाएगी और भाजपा एक भी विधानसभा क्षेत्र में जीत नहीं दर्ज कर पाएगी।
Tags:    

Similar News

-->