इंदौर: इंदौर के भंवरकुआं इलाके में दर्दनाक हादसा हो गया. अपने बड़े भाई के सामने ही छोटा भाई सिटी बस के पहिए के नीचे आ गया. अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मृतक अपने भाई के साथ सिटी बस में बैठ रहा था, तभी बस चालक ने बस आगे बढ़ा दी. मृतक छात्र का नाम अभिषेक पटेल है. वह दमोह का रहने वाला है. घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया. भंवरकुआं पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 304 का प्रकरण दर्ज किया है. 

वीडियो पर जाकर देखें वीडियो।

Full View


Tags: