IIT में छात्र ने किया सुसाइड, सातवीं मंजिल से कूदा

के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक आईआईटी बॉम्बे से एक बुरी खबर सामने आई है।

Update: 2022-01-17 04:39 GMT

मुंबई: देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक आईआईटी बॉम्बे से एक बुरी खबर सामने आई है। संस्थान के एक छात्र ने बीती रात आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक सुबह तकरीबन साढ़े चार बजे के आसपास छात्र ने यह आत्महत्या की है।

आत्महत्या करने वाला छात्र इंजीनियरिंग में मास्टर्स के सेकंड ईयर में पढ़ाई करता था। उसे आनन-फानन में मुंबई के राजावाडी अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक यह छात्र डिप्रेशन का शिकार था।

Tags:    

Similar News

-->