एग्जाम को लेकर तनाव, डायरी में सुसाइड की वजह लिखकर छात्रा ने दे दी जान

पढ़े पूरी खबर

Update: 2026-01-30 02:06 GMT

हरियाणा। गुरुग्राम में एक 13 वर्षीय छात्रा ने अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. मृतका 9वीं कक्षा में पढ़ती थी. पुलिस को मौके से एक डायरी मिली है, जिसमें छात्रा ने अपनी पढ़ाई के भारी दबाव और मानसिक स्थिति का जिक्र किया है.

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात छात्रा अपने कमरे में सोने गई थी. गुरुवार सुबह जब मां उसे जगाने गई, तो कमरा अंदर से बंद मिला. खिड़की से झांकने पर छात्रा का शव फंदे से लटका मिला.इसके बाद, परिवार ने पुलिस को सूचना दी, जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. कमरे से बरामद डायरी में छात्रा ने लिखा था कि गुरुवार को उसकी परीक्षा थी और उसे समझ नहीं आ रहा था कि पढ़ाई कहां से शुरू करे. उसने यह भी लिखा कि वह पिछले कुछ समय से अपने दोस्तों से दूर हो गई थी और काफी अकेलापन महसूस कर रही थी.

छात्रा का परिवार मूल रूप से लखनऊ का रहने वाला है और इसी साल अप्रैल में गुरुग्राम शिफ्ट हुआ था और 9वीं क्लास में एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ रही थी. उसके पिता बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि मां हरदोई में सरकारी विभाग में हैं. पुलिस ने मोबाइल और डायरी को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है. ASI महेंद्र सिंह ने पीटीआई को बताया, "लड़की के माता-पिता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, और अभी तक कुछ भी संदिग्ध सामने नहीं आया है. लड़की का मोबाइल फोन भी चेक किया गया है. अपनी डायरी में उसने अपनी पढ़ाई के दबाव के बारे में लिखा था. हम मामले की जांच कर रहे हैं."

Tags:    

Similar News

null