जहालमा सडक़ को दुरुस्त करने में जी-तोड़ मेहनत

Update: 2026-07-03 11:02 GMT
Keylong. केलांग। प्राकृतिक आपदा से उदयपुर मंडल के जहालमा नाला में भारी जलप्रवाह के कारण वैकल्पिक मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। सीमा सडक़ संगठन पिछले तीन दिन से युद्धस्तर पर राहत और बहाली कार्य में जुटा है। मौके पर बीआरओ जेसीबी समेत कई भारी मशीनें लगी हैं। पूर्व विधायक रवि ठाकुर के अनुसार स्थायी पुल निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू होगी। रवि ठाकुर ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि आपदा की इस घड़ी में राजनीति करने के बजाय बीआरओ का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सीमांत और दुर्गम क्षेत्रों में लोक निर्माझा विभाग का योगदान अतुलनीय है और संगठन पूरी प्रतिबद्धता से लोगों की सुविधा के लिए काम कर रहा है। पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि ठाकुर ने कहा कि एक बार फिर प्राकृतिक आपदा के कारण उदयपुर मंडल के जहालमा नाला में भारी जलप्रवाह से वैकल्पिक मार्ग
क्षतिग्रस्त हो गया है।


उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से सीमा सडक़ संगठन युद्धस्तर पर राहत एवं बहाली कार्य में जुटा हुआ है। मौके पर एलएनटी, जेसीबी सहित कई भारी मशीनें लगातार कार्य कर रही हैं तथा लगभग 8 करोड़ रुपए की लागत से मार्ग को शीघ्र बहाल करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए खोल दिया जाएगा तथा स्थायी पुल निर्माण की प्रक्रिया भी प्रारंभ होगी। रवि ठाकुर ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में राजनीति करने के बजाय बीआरओ का सहयोग करें। सीमांत एवं दुर्गम क्षेत्रों में ठत्व् का योगदान अतुलनीय है और संगठन पूरी प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सुविधा के लिए कार्य कर रहा है। यदि उस परियोजना को समय पर आगे बढ़ाया जाता तो आज क्षेत्रवासियों को इस प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।
Tags:    

Similar News