नर्मदा नदी में तैरते मिले राम सेतु जैसे पत्थर, सोशल मीडिया में फोटो वायरल

देखें VIDEO...

Update: 2023-06-03 16:55 GMT
जबलपुर। नर्मदा नदी के जिलहरी घाट पर जब पूर्णिमा के दिन लोग स्नान करने के लिए आये तो वे यह देखकर हैरान हो गए की कुछ पत्थर नदी के पानी में तैर रहें हैं। उन्होंने देखा की तैरने वाले ये पत्थर 10 इंच लम्वे तथा 8 इंच चौड़े हैं। इसके बाद जैसे ही लोगों को इस बात का पता लगा घाट पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई ओर लोग जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। इसी दौरान कुछ लोगों ने इन पत्थरों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पूर्णिमा के दिन वैसे भी नर्मदा तट पर लोगों की भीड़ रहती है।
उस पर इस प्रकार के पत्थर दिखाई देने की घटना के बाद में भीड़ काफी बढ़ गई। भूमि विज्ञानी राम सेतु के बारे में यही राय रखते हैं कि वे किसी विशेष प्रजाति की मूंगा चट्टानें हैं। जो पानी में तैरती हैं। नर्मदा तट पर आने वाले लोग इन पत्थरों को देखकर चमत्कृत हो रहें हैं क्यों की अभी तक नर्मदा घाट पर इस प्रकार के पत्थर नहीं देखे गए हैं। आपको बता दें कि जबलपुर में नर्मदा तट से लगे गीता धाम में 4 दशक पहले से राम सेतु का पत्थर रखा हुआ है। यह पानी में तैरता है। काफी लोग उसको देखने के लिए आते हैं। गीता धाम के महंत श्यामदास जी के समय से ही इस पत्थर को सम्मान सहित यहां स्थापित किया हुआ है। लेकिन नर्मदा नदी में तैरते हुए दो पत्थरों का मिलना एक रहस्य बना हुआ है।
Tags:    

Similar News

-->