प्रदेश Congress कमेटी महासचिव विवेक कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

Update: 2024-10-01 11:17 GMT
Flagship. झंडूता। झंडूता विस क्षेत्र के अंतर्गत बैहरन गांव में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव एवं झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव विवेक कुमार का आभार जताया। साथ ही यहां पहुंचने पर स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम में विवेक कुमार ने कहा कि इस सडक़ के बारे में उन्हें अवगत करवाया गया था। जिसके चलते इस समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि 20 साल बाद गांव की सडक़ पक्की हुई है। इस सडक़ पर 11 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। उन्होंने कहा कि अन्य गांव में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। विवेक कुमार ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीण स्तर पर विकास कार्य करवाए जाएं। ताकि लोगों को इसका
लाभ मिल सके।


उन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं। खासकर युवाओं के लिए स्टार्ट अप योजना कारगर साबित हो रही है। युवा इस योजना का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि झंडूता क्षेत्र में विकास उनकी प्राथमिकताा है। सरकार द्वारा हर स्तर पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग सरकार की योजनआों का लाभ उठा सकते हैं। विवेक कुमार ने कहा कि सरकार की ओर लोगों को दी गई गारंटियों को भी चरणवद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। इन गारंटियों का लाभ पात्र को मिल रहा है। महिलाओं, युवाओं, किसान, बागवानों, कर्मचारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है। इस मौके पर उन्होंने सभी लोगों से आहवान किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस झंडूता अध्यक्ष सतीश चंदेल, जिला परिषद सदस्य प्रोमिला वसू, बीडीसी रणवीर ठाकुर, लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता केके चौहान, एसडीओ जल शक्ति विभाग अमन ठाकुर, जेई जल शक्ति विभाग अमित कुमार, जेई पीडब्लयूडी आशुतोष, जोगिंद्र, कैप्टन अनंत सिंह, संजीव कुमार, शिव सिंह, दिनेश, दुनी चंद, प्रकाशो देवी, कुलदीप सिंह, रमेश राजपूत, अजय कुमार गोल्डी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
Tags:    

Similar News

-->