ADC सिरमौर को राखी बांधकर की रक्षाबंधन की शुरूआत

Update: 2024-08-18 12:07 GMT
Nahan. नाहन। सामाजिक सरोकारों से जुडा नाहन में महिलाओं का संगठन इन्नरव्हील क्लब ने भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन त्यौहार कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ राखी बांधकर किया। इन्नरव्हील क्लब की प्रेजिडेंट ममता अग्रवाल की अगुवाई में क्लब सदस्यों ने इस दौरान जिला प्रशासन के अतिरिक्त आयुक्त एलआर वर्मा, सहायक आयुक्त उपायुक्त सिरमौर गौरव महाजन को राखी बांध कर रक्षाबंधन त्यौहार का आगाज किया। वहीं दोनो अधिकारियों ने इन्नरव्हील क्लब नाहन की महिलओं का सत्कार कर आभार वयक्त किया। इस दौरान यहां क्लब सचिव संजना सैनी, एडीटर कीर्ती अग्रवाल, बबीता, अल्का गुप्ता, रिंकी गुप्ता, मिनाक्षी बंसल इत्यादि सदस्य मौजूद रहीं।
Tags:    

Similar News

-->