SSC Delhi Police Recruitment 2021: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती 2020 के लिए पीईटी और पीएमटी परीक्षाओं (Delhi Police PE&MT Exam Date) की तारीखों की घोषणा हो गई. एसएससी की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर परीक्षा की तारीखों की घोषणा की गई है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह परीक्षा 28 जून से आयोजित की जाएगी.

दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 1 अगस्त 2020 को जारी हुई थी. इस वैकेंसी (SSC Delhi Police Recruitment 2021) के तहत कुल 5836 पदों पर भर्तियां होनी है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर 2020 से 14 दिसंबर 2020 के बीच हुआ था. अब आयोग की ओर से फिजिकल एग्जामिनेशन की तारीखों की घोषणा कर दी गई है. बता दें कि इन पदों पर भर्ती के तहत दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर नियुक्ति मिलेगी.
कोरोना नियमों का करना होगा पालन
जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि पीईटी और पीएमटी, दोनों ही परीक्षाओं के दौरान सभी अभ्यर्थियों को कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा. सभी आवेदकों को मास्क पहनकर ही परीक्षा में शामिल होना होगा. वहीं, निर्देश के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना होगा.
Tags: