30 अक्टूबर से दो नवंबर तक चलेंगी स्पेशल बसें

Update: 2024-10-19 09:52 GMT
Shimla. शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम की दीपावली के मौके पर चलाई जाने वाली विशेष बसें 30 अक्तूबर से शुरू होंगी और दो नवंबर तक चलती रहेंगी। यानी दीपावली के अवसर पर हिमाचलियों को बाहर से लाने या यहां से बाहरी राज्यों के लोगों को वहां छोडऩे के बाद उन्हें वापस भी ले जाएंगी। निगम 30 व 31 अक्तूबर को दिल्ली व चंडीगढ़ से 100 अतिरिक्त बसें चलाने जा रहा है। इन बसों के लिए समय सारिणी तय हो गई है। दीपावली के बाद पहली और दो नवंबर को भी ये बसें चलेंगी। ये बसें प्रदेश के जिला मुख्यालयों व अन्य प्रमुख स्थानों से चलेंगी। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन से भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। एचआरटीसी के पास अभी से एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। जो बसें दिल्ली के लिए चलाई जानी हैं, वे पालमपुर से वाया सुजानपुर कोसरी, जयसिंहपुर, धर्मशाला से वाया देहरा, कांगड़ा, बैजनाथ से वाया सुजानपुर, मनियारा व शिवनगर, धर्मशाला वाया देहरा, कांगड़ा से दिल्ली के लिए चलेंगी। ये सभी साधारण बसें हैं। इसके अलावा तय समय पर जो वॉल्वो, एसी डीलक्स व अन्य बसें चलती हैं, वे पहले की तरह चलती रहेंगी।
Tags:    

Similar News

-->