सपा विधायक आजम खां अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में दिक्कत
सपा विधायक आजम खां अस्पताल में भर्ती
समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं विधायक मोहम्मद आजम खां की तबीयत खराब हो गई। मेदांता अस्पताल ने आजम खा को लेकर मेडिकल बुलेटिन भी जारी किया है। रामपुर सदर से दसवीं बार विधायक आजम खां को निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ होने पर लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल के क्रिटिकल केयर विभाग के प्रमुख डॉक्टर दिलीप दुबे ने बृहस्पतिवार को बताया, "आजम खां को सघन चिकित्सा इकाई (ICU) में रखा गया है। डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उनकी हालत स्थिर और नियंत्रण में है। उन्होंने वर्ष 2019 में रामपुर लोकसभा सीट जीती थी। 73 वर्षीय रामपुर आजम खां पहले रामपुर लोकसभा सदस्य थे। इसी साल विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।