सोनिया गांधी की मां का निधन

Update: 2022-08-31 11:40 GMT

हिंदुस्तान

नई दिल्ली:  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का निधन हो गया है। उनका इटली में शनिवार 27 अगस्त को निधन हो गया था और मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल सोनिया गांधी भी विदेश में हैं।

कांग्रेस के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, "श्रीमती सोनिया गांधी की मां श्रीमती पाओला माइनो का शनिवार 27 अगस्त, 2022 को इटली में उनके घर पर निधन हो गया। अंतिम संस्कार कल हुआ।"



Tags:    

Similar News