अनाज मंडी डमटाल में हालात सामान्य खरीददारी के लिए पहुंच रहे व्यापारी

Update: 2025-05-13 11:58 GMT
Damtal. डमटाल। पंजाब सीमा से सटी हुई हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी डमटाल में हालात सामान्य हैं और पहले की तरह अन्य प्रदेश से आने वाली मलवाहक गाडिय़ों की आवक रही, इसके साथ-साथ हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों को जाने वाली अनाज की गाडिय़ां भी लोड होती दिखीं, जहां अनाज मंडी में व्यापारी और आने वाले लोगों को अनाज मुहैया करवा जा रहा है, उसके साथ व्यापार मंडल द्वार डिस्पेंसरी में डाक्टर के माध्यम से दवाइयां भी बीमार लोगों के लिए मुहैया करवाई जा रही है। डमटाल व्यापार मंडल के प्रधान राजकुमार गुप्ता से बात की गई तो उन्हें कहा गया कि डमटाल अनाज मंडी का समय 11:00 से 6:00 बजे तक कर दिया गया है। खाने-पीने के सामान की कोई कमी नहीं है। सरकार के दिए निर्देश अनुसार ही कार्य समान्य तौर पर किया जा रहा है।
Tags:    

Similar News