India Pakistan War Situationपाकिस्तान से संभावित हमले के बीच चंडीगढ़ में हाई अलर्ट है. चंडीगढ़ में सायरन गूंज रहे हैं. एयरफोर्स स्टेशन को एयर वॉर्निंग दी गई है. चंडीगढ़ के डीसी ने सभी को घरों के भीतर रहने और बालकनी की दूर रहने के आदेश दिए है.
हमारा युद्ध आतंकवाद के खिलाफ है: अमेरिका में भारत के राजदूत
अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने कहा कि हमने पाकिस्तान और पीओके में नौ जगह पर आतंक की फैक्ट्रियों को ध्वस्त किया है. हमारा युद्ध आतंकियों के साथ है. दुनिया को चिंतित होना चाहिए कि पाकिस्तान आतंकवाद और आतंकी गतिविधियों का समर्थन करता है. पाकिस्तान को यह बताना चाहिए कि अब वह आतंक को पालना-पोसना बंद कर दे.
राजनाथ सिंह के साथ मीटिंग, तीनों सेना प्रमुख रक्षा मंत्रालय पहुंचे
भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा हालात को लेकर राजनाथ सिंह ने आज बैठक बुलाई है. यह बैठक सीडीएस अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ होगी. इस मीटिंग में शामिल होने के लिए तीनों सेनाओं के प्रमुख रक्षा मंत्रालय पहुंच गए हैं. इस बैठक में पाकिस्तान से तनातनी से उपजे हालात पर मंथन किया जाएगा.
भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' से बौखलाकर पाकिस्तान की सेना ने गुरुवार रात भारत के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में कई सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिश की. लेकिन भारत ने S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए इन हमलों को नाकाम कर दिया.
पाकिस्तान की तरफ से हमले तब किए गए, जब भारत ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाली कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं और टेरर ठिकानों को तबाह कर दिया. आतंक पर इस चोट को पाकिस्तान की सरकार और उसकी सेना बर्दाश्त नहीं कर सकी, और भारत पर जवाबी हमला करना बेहतर समझा. 
Tags: