नैनीताल की शुभांगी रावत ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च में नेशनल स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया
नैनीताल: शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड के बच्चे कमाल कर रहे हैं। बेटियों का ग्राफ बेटों से अच्छा रहा है। उत्तराखंड के युवाओं को प्रेरित करने के लिए युवाओं की कहानी एक अहम योगदान निभा रही हैं। रामनगर निवासी शुभांगी रावत ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (जूनियर रिसर्च फैलोशिप)में अखिल भारतीय स्तर पर 71% …
नैनीताल: शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड के बच्चे कमाल कर रहे हैं। बेटियों का ग्राफ बेटों से अच्छा रहा है। उत्तराखंड के युवाओं को प्रेरित करने के लिए युवाओं की कहानी एक अहम योगदान निभा रही हैं। रामनगर निवासी शुभांगी रावत ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (जूनियर रिसर्च फैलोशिप)में अखिल भारतीय स्तर पर 71% अंक प्राप्त कर नेशनल स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया।
बता दें कि शुभांगी ने स्कूली शिक्षा मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल से हासिल की थी। विद्यालय की प्रधानाचार्य मीना पाथंरी ने इस उपलब्धि के लिए शुभांगी को बधाई दी व अपने आशीष वचन देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शुभांगी की ये उपलब्धि मदर्स ग्लोरी परिवार के लिए गौरव की अनुभूति कराने वाली है ।