Shooting case: मेन मार्केट में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

Update: 2024-06-23 12:09 GMT
Bilaspur. बिलासपुर। बिलासपुर गोलीकांड के विरोध में शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित मेन मार्केट में भाजपा का प्रदेशस्तरीय धरना प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन के बाद सभी नेता व कार्यकर्ता कतारबद्ध सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए निकले और उपायुक्त कार्यालय तक विशाल जुलूस निकाला। उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर व उनके बेटे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही चेताया भी कि यदि ऐसा न हुआ तो भाजपा का आंदोलन यथावत जारी रहेगा।इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक रणधीर शर्मा, त्रिलोक जमवाल, जेआर कटवाल और जिला अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान उपस्थित रहे। धरने को संबोधित करते हुए राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लिया। कहा यह सरकार माफिया, हत्यारों, और नशा बेचने वालों को संरक्षण देने वाली सरकार है। प्रदेश में चंबा से लेकर सिरमौर तक सभी जिलों में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ गई हैं। चंबा में दलित युवक की हत्या, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा और नालागढ़ में अभी तक 300 से ज्यादा हत्याओं के और 2000 से अधिक ड्रग्स के मामले सामने आए हैं मगर मित्रों वाली सुक्खू सरकार के कान पर जू नहीं रेंगी।
उन्होंने कहा कि डीसी, एसपी और न्यायालय के सामने गोलियां चलती हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि देवभूमि हिमाचल के लोगों को कल्पना भी नहीं थी कि कुछ ऐसा होगा। दिल्ली, यूपी व बिहार में तो ऐसी घटनाएं सुनी हंै पर हिमाचल में भी साक्षात देख ली या दुर्भाग्यपूर्ण है। हम यहां शांतिपूर्ण रूप में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और बाहर कांग्रेस के आरोपी कांग्रेस के झंडा उठाकर रैली निकाल रहे हैं। इससे साफ दिखता है कि गोलीकांड के आरोपियों को संरक्षण तो मिल रहा है। बंबर ठाकुर और उनके बेटे का नाम सीधा सीधा इस कांड से जुड़ा है पर प्रशासन कुछ नहीं कर रहा। चोरी डकैती में तो इस सरकार ने नए रिकॉर्ड ही बना दिए हैं मगर सरकार के मुखिया को इन खराब हालातों से कोई लेना देना नहीं है। मुख्यमंत्री वोट मांग रहे हैं और बिलासपुर में गोलियां चल रही हैं। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा इन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने धन बल का प्रयोग किया पर जीत नहीं पाई, बिलासपुर गोलीकांड में पैड शूटर का दाग बिलासपुर से कभी धुल नहीं पाएगा। जानकर हैरान होंगे कि हमारे बिलासपुर के विधायक ने प्रशासन को इस घटना की सूचना पहले ही दे दी थी मगर प्रशासन ने कुछ नहीं किया। इस घटनाक्रम में प्रशासन की मिलीभगत साफ दिखती है। यह सरकार माफिया राज और गुंडाराज की सरकार है। उन्होंने कहा की कांग्रेस का वर्क कल्चर ऐसा ही हो गया है कि जिसके ऊपर जितने ज्यादा केस दर्ज है उनको उतनी बड़ी टिकट दी जाएगी। नालागढ़ में तो ऐसा ही हुआ है।
Tags:    

Similar News

-->