Shooter ने पांच लाख में ली थी सौरभ की सुपारी

Update: 2024-06-28 11:19 GMT
Bilaspur. बिलासपुर। जिला बिलासपुर मुख्यालय पर कोर्ट परिसर के बाहर हुए गोलीकांड में घायल हुए युवक सौरभ पटियाल की सपारी शूटर ने पांच लाख रुपये में ली थी। हालांकि अभी तक पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आए हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए शूटर से पूछताछ के दौरान यह बात उगली है। लेकिन अब पुलिस द्वारा इस गोलीकांड के मुख्य आरोपी पुरंजन ठाकुर पुत्र बंबर ठाकुर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस गोलीकांड से जुड़े हुए हर पहलू को लेकर इन आरोपियों से पूछताछ करेगी। पुलिस की ओर से इससे पहले भी गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस की ओर से 20 जून को जिला मुख्यालय पर हुए गोलीकांड में एक युवक सौरभ घायल हुआ था। जोकि एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन है। इस युवक पर अचानक ही जानलेवा हमला हुआ। इस दौरान पंजाब के लुधियाना से हायर किए गए शूटर ने देसी कट्टे से दो फायर किए। एक फायर सौरभ को लगा तो दूसरा फायर यहां पर साथ ही पार्क की गई जीप से शीशे को
चीरता हुआ निकल गया।
हालांकि इस गोलीकांड के दिन ही पुलिस ने शूटर को गिरफ्तार किया था। वहीं, अगले दिन एक अन्य आरोपी गौरव नड्डा ऊर्फ अनमोल शर्मा की भी गिरफ्तारी हुई थी। लेकिन इस गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुरंजन ठाकुर फरार ही चल रहा था। पुलिस द्वारा लगातार इसकी तलाश की जा रही थी। इसका इतने दिन तक कोई भी सुराग नहीं लग पाया। गुरूवार को इस आरोपी के कोर्ट परिसर में होने की सूचना मिली और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इसे गिरफ्तार किया। साथ ही इस मामले से जुड़े एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। एम्स बिलासपुर में उपचारधीन सौरभ की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस तैनात की गई है। पुलिस हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखे हुए है। इस बारे में एसपी बिलासपुर विवेक चहल ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान शूटर ने बताया है कि सपारी पांच लाख रुपये में ली गई थी। इसके अलावा पुलिस अन्य कई पहलूओं पर भी जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News

-->