Narmadapuram. नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में देखने को मिला है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल जिले के पिपरिया रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकलते समय एक युवक बाल-बाल बच गया। जब युवक एक तरफ से दूसरी ओर जा रहा था तभी अचानक ट्रेन चल दी।


जिसके चलते युवक पटरियों के बीच ट्रैक पर ही लेट गया। जब ट्रेन निकल गई, तो युवक उठ कर वहां से चला गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया वायरल कर दिया। बतादें कि, घटना का वायरल वीडियो तीन दिन पुराना है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Tags: