एक्ट्रेस को लेकर चौंकाने वाली खबर, मचा हड़कंप

बड़ा अपडेट.

Update: 2026-01-27 02:36 GMT
नई दिल्ली: मशहूर बंगाली एक्ट्रेस और पूर्व टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है. एक्ट्रेस को एक पब्लिक इवेंट के दौरान उत्पीड़न का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने इवेंट ऑर्गेनाइजर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. एक्ट्रेस के साथ हुई हरकत ने लोगों को हैरान कर दिया है.
पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उत्तर 24 परगना के बोंगांव में एक स्टेज प्रोग्राम के दौरान उनके साथ बदसलूकी की गई है.
बताया जा रहा है कि मिमी संग यह घटना रविवार को बोंनगांव शहर के नयाग्राम इलाके में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुई. मिमी की शिकायत के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान ही आयोजकों में से एक तन्मय शास्त्री, अचानक स्टेज पर चढ़ गए और उसने जबरदस्ती एक्ट्रेस का प्रोग्राम रुकवा दिया. इसके बाद आधी रात को उन्हें मंच से नीचे उतरने को कहा.
मिमी का कहना है कि उन्हें इस हरकत से बहुत ज्यादा अपमानित महसूस हुआ. ऐसे में एक्ट्रेस ने ईमेल के जरिए बोंनगांव पुलिस स्टेशन में अपनी लिखित शिकायत भेजी. उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इस घटना की जानकारी दी, जिससे इस मामले ने सबका ध्यान खींचा. एक्ट्रेस के फैंस उनके साथ हुई इस बदसलूकी से काफी निराश और गुस्सा हैं.
दूसरी ओर कार्यक्रम के आयोजक 'युवक संघ क्लब' ने मिमी के इन सभी आरोपों को गलत बताया है. उनका दावा है कि मिमी कार्यक्रम में तय समय से करीब एक घंटा देरी से पहुंची थीं.
Tags:    

Similar News