भगेड़ में खुला शिवा टैक्सी यूनियन का बूथ

Update: 2026-07-20 12:22 GMT
Ghumarwin. घुमारवीं। बिलासपुर जिले के सबसे व्यस्त चौराहों में शामिल भगेड़ चौक पर अब यात्रियों को संगठित टैक्सी सेवा उपलब्ध होगी। शिवा टैक्सी यूनियन घुमारवीं ने अपने विस्तार के तहत भगेड़ में नया टैक्सी बूथ शुरू कर दिया है। इसके साथ ही भगेड़ क्षेत्र में संचालित टैक्सियों को भी यूनियन में शामिल कर लिया गया है। यूनियन के इस कदम से न केवल स्थानीय लोगों, बल्कि आसपास के क्षेत्रों और फोरलेन मार्ग से आने-जाने
वाले यात्रियों को भी बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।शिवा टैक्सी यूनियन के प्रधान सुरेश शर्मा ने बताया कि भगेड़ क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि यहां भी यूनियन की नियमित टैक्सी सेवा उपलब्ध कराई जाए। इसी मांग को देखते हुए यूनियन ने भगेड़ में स्थायी टैक्सी बूथ स्थापित करने का निर्णय लिया। अब यहां से संचालित सभी टैक्सियां यूनियन की व्यवस्था के तहत कार्य करेंगी, जिससे यात्रियों को समय पर वाहन उपलब्ध होंगे और सेवा में पारदर्शिता बनी रहेगी।
Tags:    

Similar News