बल प्रयोग के विरोध में आज Shimla बंद

Update: 2024-09-12 10:55 GMT
Shimla. शिमला। संजौली मस्जिद के विवाद में धरना प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग को लेकर व्यापार मंडल अब प्रदेश सरकार के खिलाफ खड़ा हो गया है। व्यापार मंडल ने तय किया है कि आज यानी गुरुवार को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक बाजार बंद रखा जाएगा। इस दौरान शेरे पंजाब से लेकर सीटीओ तक विरोध रैली भी निकाली जाएगी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव सूद ने कहा कि संजौली में धरना प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया गया है, जो निंदनीय है। प्रदर्शनकारियों ने पहले ही यह कह दिया था कि शांतिपूर्वक रैली निकाली जाएगी तो इसमें धारा 163 लागू करने का कोई
औचितय ही नहीं था।

उसके बाद लाठी चार्ज करना बहुत गलत था। इससे ङ्क्षहदू लोगों को जख्मी किया गया है। बल प्रयोग में महिलाओं तक कोई नहीं बक्शा गया है। यहां तक कि इस दौरान जो लोग अस्पताल या अपने बच्चों को स्कूल लाने भी लोग जा रहे थे उन पर भी पुलिस प्रशासन ने बल प्रयोग किया है जो निंदनीय है। ऐसे में अब शिमला व्यापार मंडल शांत नहीं बैठेगा। इसको लेकर हम सभी कारोबारी और व्यापारी सामुहिक धरना प्रदर्शन करने वाले हैं। इस दौरान जहां सुबह से दोपहर एक बजे तक दुकाने बंद रहेंगी वहीं प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा।
Tags:    

Similar News

-->