लकड़ी से भरी सात बोलेरो और ट्रक जब्त

Update: 2026-06-20 10:12 GMT
Badukhar. बड़ूखर। जिला पुलिस नूरपुर की सीआईए टीम ने शुक्रवार को बडूखर-रियाली क्षेत्र में नकाबंदी के दौरान लकड़ी से भरी हुई सात एनसी बोलेरो और एक ट्रक को कब्जे में लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार सीआईए टीम ने नाकाबंदी कर रखी थी कि पंजाब की तरफ जा रहे लकड़ी से भरे हुए वाहनों को रोका । वाहन चालक कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


सीआईए टीम की कार्रवाई के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि यदि लंबे समय से जंगलों में अवैध कटान और लकड़ी की आवाजाही जारी थी तो वन विभाग की निगरानी व्यवस्था आखिर कहां थी। एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि कुछ वाहन वन परिक्षेत्र जवाली के पट्टा जाटियां, फतेहपुर रिंग और टकवाल क्षेत्र से तथा कुछ वाहन रैहन के सकरी क्षेत्र से संबंधित हैं। वाहन चालकों और मालिकों के विरुद्ध थाना फतेहपुर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि कौन लोग शामिल हैं।
Tags:    

Similar News