विधायक के बेटे पर लगे गंभीर आरोप, थाने में घुसकर आरोपी को हिरासत से छुड़ाया, मचा हड़कंप

FIR दर्ज.

Update: 2025-04-24 05:51 GMT
कोटपूतली-बहरोड़: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां विधायक के बेटे पंकज पटेल ने अपने साथियों के साथ मिलकर थाने में घुसकर दबंगई की. आबकारी विभाग की टीम एक आरोपी को पकड़कर लाई थी, जिसे पंकज ने जबरन छुड़ा लिया और टीम से मारपीट कर उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए.
आबकारी थाने के एएसआई पदम सिंह ने प्रागपुरा थाने में दी शिकायत में बताया कि उन्हें अवैध शराब बेचने की सूचना मिली थी. मौके पर दबिश के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया. टीम उसे आबकारी थाने ले आई, थोड़ी देर बाद विधायक पुत्र पंकज पटेल का फोन आया, जिसमें उन्होंने गाली-गलौच और ट्रांसफर की धमकी दी.
कुछ ही समय बाद सात-आठ गाड़ियों में करीब 40-50 लोग आबकारी थाने पहुंचे और टीम के साथ हाथापाई शुरू कर दी. आरोपी को जबरन छुड़ाकर ले गए और सरकारी काम में बाधा पहुंचाई. हालात बिगड़ते देख एएसआई पदम सिंह ने किसी तरह खुद को बचाकर अतिरिक्त पुलिस बल बुलवाया.
इस घटना को लेकर प्रागपुरा थाने में पंकज पटेल के खिलाफ BNS की धाराओं 189(2), 121(1), 132, 333, 351(3), 221, 262 और 263(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Tags:    

Similar News