SDM अनिल भारद्वाज ने बताईं मोटे अनाज की खूबियां

Update: 2024-10-01 11:06 GMT
Banikhet. बनीखेत। ब्लाक स्तरीय पोषण माह के समापन मौके पर सोमवार को पंचायत घर पुखरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने एक बूटा मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया। और साथ ही पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संतुलित आहार, स्थानीय संसाधनों से उपलब्ध सब्जियों के उपयोग और मोटे अनाज के महत्त्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने संतुलित आहार के महत्व पर बल देते हुए लोगों को सेहतमंद रहने के सरल और पारंपरिक मोटे अनाज को अपनाने के लिए
प्रेरित किया।


उन्होंने स्थानीय समुदाय को पोषण के प्रति जागरूक करने और जीवनशैली में सुधार लाने के लिए प्रेरित किया, जिससे आने वाली पीढिय़ों को बेहतर स्वास्थ्य मिल सके। इस अवसर पर वृत्त पर्यवेक्षक किरण बैरी ने पोषण अभियान के पंच सूत्रों पर प्रकाश डाला और विशेष रूप से बच्चों के शुरुआती 1000 दिनों के महत्व पर जोर दिया, जिसे जीवन के सुनहरे दिन कहा जाता है। उन्होंने पोषण के आधारभूत सिद्धांतों की विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही, कुमारी पुष्पा बैरी ने अपराजिता मैं चंबा योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए क्षेत्र की महिलाओं को योजना के लाभों से अवगत करवाया। कुमारी कृष्णा ने विभागीय योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर पुखरी पंचायत की प्रधान वीना देवी, उपप्रधान विशाल टंडन के साथ स्थानीय महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व महिलाएं मौजूद रहीं।
Tags:    

Similar News

-->