ऊना में आज और कल स्कूल बंद

Update: 2024-05-21 12:15 GMT
ऊना। जिला ऊना में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। सूर्य देव की तपिश असहनीय हो गई है। दोपहर के समय चल रही लू के थपेड़े वाहन चालकों को परेशान कर रहे है। वहीं गर्मी से स्कूली बच्चों का भी बुरा हाल हो रहा है। पिछले चार दिनों से लगातार तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। वहीं जिला भर में होट वेव चल रही है। जिसने गर्मी का मर्ज और बढ़ा दिया है। जिला भर में पड़ रही भीष्ण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिला ऊना के प्राइमरी व प्री प्री प्राइमरी स्कूल 21 व 22 मई को बंद रखने का निर्णय लिया है। वहीं गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सहित आपदा प्रबंधन ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी गई है। जिला ऊना में सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जबकि न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। गम दिवस अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि आज अधिकतम व न्यूनतम तापमान में थोडी गिरावट आई है, लेकिन लगातार चल रही हीट वेव लोगों को परेशान कर रही है। सुबह सात बजे ही गर्म हवाएं चलना शुरु हो रही है। इसके अलावा गर्मी के चलते बाजार भी सुनसान पड़े हुए है। लोग दोपहर व शाम को ही बाजार की और रुख कर रहे है। उधर, जिला मौसम अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दो तीन दिनों में तेज हीट वेव चलने की संभावना है। लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी गई है। जिला ऊना में सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Tags:    

Similar News