रिकांगपिओ में शहीदों को नमन

Update: 2025-07-27 11:34 GMT
रिकांगपिओ। 26वें कारगिल विजय दिवस पर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ स्थित उपायुक्त सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान शहीद सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीदों की वीर गाथाओं को याद किया। उपायुक्त किन्नौर डाक्टर अमित कुमार शर्मा ने शहीदों के परिजनों, भूतपूर्व सैनिकों, उपायुक्त कार्यालय व विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को कारगिल विजय दिवस की शपथ दिलाई और देश की एकता, अखंडता व संप्रभुता के प्रति निष्ठावान रहने का प्रण दिलाया। इस दौरान डाक्टर अमित कुमार शर्मा ने कहा कि यह दिन वर्ष 1999 में भारतीय सेना के
अदम्य साहस
, वीरता और अटूट संकल्प के प्रतीक के रूप में इतिहास में अंकित है, जब हमारे वीर सैनिकों ने बर्फ से ढकी ऊंची पहाडिय़ों पर दुश्मन को परास्त कर कारगिल की चोटियों को फिर से अपने नियंत्रण में लिया था। इस युद्ध में 527 से अधिक भारतीय सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया और 1,300 से अधिक घायल हुए। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर ने भूतपूर्व सैनिकों व उनके परिजनों को किन्नौरी टोपी और खतक देकर सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, कार्यकारी सहायक आयुक्त अभिषेक बरवाल, भूतपूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष इंद्र नेगी, उपाध्यक्ष राजीव नेगी, सचिव मनोहारी लाल, मीडिया प्रभारी टाशी मेहता व कारगिल युद्ध के वीर सैनिक सुभाष नेगी आदि उपस्थित थे।
Tags:    

Similar News