देश के लिए डाक्टर मुखर्जी की सेवाओं, बलिदान को नमन

Update: 2025-06-24 12:27 GMT
Jhanduta. झंडूता। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को झंडूता मंडल भाजपा के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने देश के लिए डा. मुखर्जी की सेवाओं और बलिदान को याद करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इससे
पहले जीतराम कटवाल ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक अनूठी पहल भी की। इसके तहत उन्होंने अपने गांव रोपड़ी में किसानों के साथ मिलकर उनके खेतों में मक्की की निराई-गुड़ाई की। अपनी इस पहल से किसानों को आपसी सहयोग से खेतीबाड़ी की पुरानी परंपरा को दोबारा शुरू करने के लिए प्रेरित किया। भाजपा के झंडूता कार्यालय में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कटवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान विचारक व शिक्षाविद होने के साथ ही एक सच्चे देशभक्त भी थे। स्वतंत्र और अखंड भारत की कल्पना को साकार करने के लिए उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के साथ ही प्राणों की परवाह तक नहीं की।
Tags:    

Similar News