Summer festival में साज भट्ट दलेर मेहंदी मचाएंगे धमाल

Update: 2024-06-15 10:55 GMT
Shimla. शिमला। शिमला के रिज पर 15 से 18 जून तक अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल में साज भट्ट और दलेर मेंहदी और नाटी किंग कुलदीप शर्मा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समर फेस्टिवल में धूम मचाएंगे। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को शिमला में कहा कि शिमला अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव का शुभारंभ 15 जून 2024 को राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल सायं आठ बजे करेंगे। इस दिन मुख्य आकर्षण के तौर पर नाटी किंग कुलदीप शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि शिमला अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव में 16 जून 2024 को अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया मुख्यातिथि रहेंगे। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि इस दिन मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध पाश्रव गायक साज भट्ट (बालीवुड सिंगर) अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं, शिमला अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव में 17 जून, 2024 को उपमुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश
मुकेश अग्निहोत्री मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

इस दिन मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध पाश्रव गायिका महालक्ष्मी अय्यर अपनी प्रस्तुति देगी। इसके अलावा शिमला अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव का समापन 18 जून 2024 को मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। इस दिन मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध पंजाबी गायक दलेर मेंहदी अपनी प्रस्तुति देंगे। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि इसके अलावा शिमला अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव में एक शाम ‘चिल्डर्न ऑफ द स्टेट’ के नाम, स्कूली छात्रों व अन्य कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां (प्रतिदिन सांय 4 बजे से), महानाटी, पुष्प प्रदर्शनी, डॉग शो, हेल्दी बेबी कॉम्पिटिशन का आयोजन किया जाएगा। शिमला अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला, राजस्थान (बहरूपिया, कच्ची घोड़ी, बायोस्कोप व कठपुतली), पंजाब (भांगड़ा), उत्तराखंड (जोनसारी), उत्तर प्रदेश (बरसाना की होली व मयूर नृत्य) की प्रस्तुति भी होगी। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि शिमला अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव में खेल गतिविधियां वॉलीबॉल प्रतियोगिता, बैडमिंटन प्रतियोगिता, शतरंज प्रतियोगिता, ताईक्वांडो प्रतियोगिता तथा ठोडा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।
Tags:    

Similar News