Solan. सोलन। प्रदेश में शादी की खरीदारी और आभूषणों के नए डिजाइनों को लेकर वर्मा ज्वेलर्स की ओर से रोहड़ू में 17 से 20 अक्तूबर तक हिमाचल का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को शो का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोकमित्र शारदासली जी करेंगे। आयोजन में दुल्हन के आभूषणों से लेकर शादी के लिए जरूरी ज्वेलरी कलेक्शन की विस्तृत श्रृंखला देखने को मिलेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राहकों को शादी की खरीदारी के लिए एक ही स्थान पर विभिन्न विकल्प उपलब्ध करवाना है। वर्मा ज्वेलर्स के अनुसार, शो में पारंपरिक हिमाचली आभूषणों के साथ आधुनिक डिजाइन और समकालीन ज्वेलरी कलेक्शन भी प्रदर्शित किए जाएंगे। इसमें ब्राइडल नेकलेस, झुमके, कंगन, चूडिय़ां और अन्य आभूषण शामिल होंगे।
कंपनी की डिजाइन टीम ने खास तौर पर शादी के मौसम को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कलेक्शन तैयार किए हैं। आयोजकों का कहना है कि यहां ग्राहकों को अपनी पसंद, जरूरत और बजट के अनुसार आभूषण चुनने का अवसर मिलेगा। शो में खास आकर्षण उन दुल्हनों के लिए तैयार किया गया कलेक्शन रहेगा, जिनकी शादी नजदीक है। आयोजन में प्रवेश सभी के लिए खुला रहेगा। ग्राहकों को खरीदारी के लिए किसी तरह के पूर्व पंजीकरण या विशेष निमंत्रण की आवश्यकता नहीं होगी। शो प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से रात 8:30 बजे तक खुला रहेगा।वर्मा ज्वेलर्स की स्थापना वर्ष 1967 में सोलन में हुई थी। यह संस्थान हिमाचली विरासत और पारंपरिक आभूषणों के साथ आधुनिक डिजाइन को आगे बढ़ाने के लिए जाना जाता है। रोहड़ू में आयोजित होने वाला यह शो कंपनी की ओर से ग्राहकों तक अपने विशेष वेडिंग कलेक्शन को पहुंचाने की पहल है। आयोजकों को उम्मीद है कि शादी की खरीदारी करने वाले परिवारों को इससे लाभ मिलेगा और उन्हें विभिन्न डिजाइन एक ही स्थान पर देखने का अवसर प्राप्त होगा।