मौसम के बिगड़े मिजाज के बीच जगह-जगह भू-स्खलन से घाटी को जोडऩे वाले रास्ते बंद

Update: 2024-04-28 11:44 GMT
पांगी। जनजातीय उपमंडल पांगी में शनिवार सवेरे बारिश के बीच एक बार फिर से हल्की बर्फबारी होने से घाटी में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम के बिगड़े मिजाज के बीच जगह-जगह भू-स्खलन हो से पांगी को शेष विश्व को जोडऩे वाले रास्ते भी बंद होकर रह गए हैं। इससे पांगी घाटी का संपर्क शेष विश्व से कटकर रह गया है। पांगी घाटी के अंदरूनी मार्गों पर भी कीचड़ जमा होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होकर रह गई है। जानकारी के अनुसार पांगी घाटी में मौसम के बिगड़े मिजाज के बीच अचानक बारिश के बीच बर्फबारी का दौर आरंभ हो गया।
पांगी में कुछ देर तक बर्फबारी का दौर जारी रहा। मगर बारिश के लगातार होने से बर्फ जम नहीं पाई। पांगी में मौसम के बिगड़े मिजाज ने घाटी के लोगों की दिक्कतों को बढ़ाकर रख दिया है। शनिवार को बारिश के कारण धरवास पुल के पास भू-स्खलन होने से संसारी नाला का वाया जेएंडके का मुख्य रास्ता बंद हो गया है। इसके साथ ही वाया लाहौल का मुख्य रास्ता भी तिंदी के पास बंद हो गया है। उल्लेखनीय है कि अप्रैल माह के समाप्ति की ओर होने के बावजूद पांगी घाटी में लोगों के ठंड से पिंड छूटते नजर नहीं आ रहे हैं।
Tags:    

Similar News