कुल्लू। उपायुक्त ने अधिकारियों को जिला में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सडक़ दुर्घटनाओं को कम करने के लिए राष्ट्रीय मार्गों तथा संपर्क सडक़ों में ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर इन स्पॉट पर चेतावनी बोर्ड स्थापित करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई की एनएचएआई के अंतर्गत टकोली से कुल्लू के बीच दो स्थानों पर ब्लैक स्पॉट तथा कुल्लू से मनाली के बीच तीन स्थान बबेलीए डोभी सहित तीन स्थानों पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। जिन पर टू-लेन सपरेशन, रंबल स्ट्रिप तथा साइनेज लगाने का कार्य किया जा रहा है ताकि दुर्घटनाओं से बचाव सुनिश्चित किया जा सके। पुलिस विभाग तथा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को सडक़ सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रावधान उठाने के लिए मिलने वाले फंड को इसमें सदुपयोग करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल पर समय-समय पर आवश्यक जानकारी शेयर करते रहें। उन्होंने पुलिस राजस्व तथा लोक निर्माण विभाग को दुर्घटना के स्थल पर संयुक्त रूप से रूप से जाकर निरीक्षण करने तथा संयुक्त रिपोर्ट बनाकर भेजने के भी निर्देश दिए ताकि दुर्घटनाओं के कारण की सही जानकारी लेकर उनका निराकरण करने का प्रयास किया जा सके। उन्होंने नदी के साथ के सभी रास्ते बंद करने का भी निर्देश दिए उपायुक्त ने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान सभी मुख्य मार्गों पर यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।