एआई तकनीक से क्रांतिकारी बदलाव

Update: 2025-05-16 12:29 GMT
Kullu. कुल्लू। आनी-राजकीय महाविद्यालय आनी में महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसीष) द्वारा महाविद्यालय के शिक्षकों एवं गैर शिक्षक कर्मचारियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम मेधा) विविध उपयोग पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डाक्टर कुंवर दिनेश सिंह ने की। उनके साथ जवाहरलाल लाल नेहरु फाइन आट्र्स कालेज शिमला से सेवानिवृत्त प्राचार्या डाक्टर मीना शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहीं। जिन्होंने महाविद्यालय के क्षमता निर्माण कार्यक्रम व्याख्यान शृंखला का
शुभारंभ किया।


कॉलेज आईक्यूएसी के सह समन्वयक प्रोफेसर विनोद ठाकुर ने बताया कि राजीव गांधी गवर्नमेंट कॉलेज कोटशेरा शिमला से गणित विषय के सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर डाक्टर दलीप शर्मा ने बतौर मुख्य वक्ता एवं रिसोर्स पर्सन अंडरस्टैंडिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ए-आई -ए गाइड फॉर एजुकेटर्ज विषय पर व्याख्यान दिया। डाक्टर दलीप शर्मा ने अपने व्याख्यान में शिक्षा जगत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। एआई के प्रयोग से संबन्धित विभिन्न निर्देशों से कालेज स्टाफ को अवगत कराया साथ ही एआई में कोर्सों की उपलब्धता और रोजगार के अवसरों पर भी प्रकाश डाला। महाविद्यालय प्राचार्य डॉण् कुंवर दिनेश सिंह ने आईक्यूएसी को इस व्याख्यान के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने महाविद्यालय में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत लेक्चर सीरीज की शुरुआत करने को आईक्यूएसी के प्रयासों को सराहा।
Tags:    

Similar News